आईटीबीपी जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

10819

डलमऊ, रायबरेली। आइटीबीपी 46 वाहिनी डलमऊ के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत मेरी माटी मेरा देश तथा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर डलमऊ कस्बे के विभिन्न मार्गों पर बाइक रैली निकाली गई।

कार्यक्रम का आयोजन आईटीबीपी के कमान अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के दिशा निर्देशन में तथा उप कमांडेंट दयाला राम सहायक कमांडेंट अभिमन्यु कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

आइटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा मिट्टी लेकर पंचप्राण शपथ ग्रहण वसुधा वंदन वीरों का वर्णन कर पोर्टल पर कार्यक्रम की सेल्फी अपलोड की गई।

आईटीबीपी के जवानों एवं कोतवाली डलमऊ के पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आइटीबीपी कैंप से लेकर डलमऊ कस्बे के मुख्य चौराहों एवं मार्गो से होते हुए विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया तथा वापस कैंप में रैली का समापन किया गया।

इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आम लोगों को जागरूक किया गया और अपने अपने घरों पर हर्षोल्लास एवं सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई।

तिरंगा रैली की रूपरेखा निरीक्षक ईश्वर भाटी सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र शेरावत एवं आलोक कुमार द्वारा तैयार की गई थी।

आइटीबीपी टीम ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के मन में राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रध्वज के प्रति जोश वह उत्साह की भावना को जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपनी घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया।

इस दौरान आईटीबीपी के जवानों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम हर हर तिरंगा घर-घर तिरंगा के उद्घोष लगाकर देश प्रेम को व्यक्त किया।

  • विमल मौर्य
👁 10.8K views
10.8K views
Click