गदागंज रायबरेली –रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में कुदरत का कहर देखने को मिला है। गदागंज थाना क्षेत्र के मँझलेपुर गांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया।
आकाशीय बिजली गिरने से एकमकान जलकर राख हो गया मँझलेपुर गांव में एक रिहायशी मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया।
इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वहीं आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की और सफलता पाई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
“गदागंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
अनुज मौर्य रिपोर्ट


