आखिर कहां असली किन्नरो को नकली किन्नरों ने कमरे में बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटा

11691

सलोन, रायबरेली।लडके की शादी की बधाई लेने गई किन्नर और ढोलक मास्टर को बंधक बनाकर नकली किन्नरों द्वारा पिटाई करने का आरोप है।घटना से गुस्साए किन्नरों के समूह ने सलोन कोतवाली जाकर जमकर हंगामा काटा हैं।कोतवाल के समझाने के बाद किन्नरों का आक्रोश शांत हुआ।कोतवाली अंतर्गत जगदम्बा गुरु टीम के दो किन्नर तमन्ना,निशु,निशा और ढोलक मास्टर अक्षय पकसरावा गांव में शादी सम्पन्न होने के उपरांत दूल्हे के परिजनों से बधाई लेने गई थीं।वही परिजनों ने किन्नरों से कहा की ऊंचाहार की रहने वाले आर.के.बधाई लेकर जा चुके हैं।जिसके बाद मौके पर ही आर.के.को फोन पर दुबारा क्षेत्र में दिखाई नही देने के लिए किन्नरों ने चेतवानी दी थी।

आरोप है की आरोपी युवक आर.के अपने दो दर्जन अज्ञात साथियों के साथ पकसरावा गांव पहुंच गया।इसके बाद एक कमरे के अंदर बंधक बनाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा गया।आरोप है की किन्नर तमन्ना की सोने की चैन आरोपी गण छीन ले गए।वही घटना से गुस्साए किन्नर मुस्कान,चांदनी, रेनू,राजकुमारी,शिल्पी,भोली,रेखा, सीमा लगभग दो दर्जन से अधिक किन्नर कोतवाली पहुंच गए।वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो से न्याय ना मिलने से नाराज कोतवाली परिसर के अंदर ही हंगामे पर उतारू हो गया।मामले की सूचना पर पहुंचे कोतवाल श्याम कुमार पाल ने किन्नरों को समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत कराया।किन्नर जगदम्बा ने बताया की आर.के. नाम के नकली किन्नर जो एक आदमी है ने पकसरावा गांव में बधाई वसूलने के बाद उसके किन्नर साथियों को लाठी से पीटा है। सलोन में ऊदल नाम के किन्नर द्वारा भी अवैध उसूली की जाती है।घटना के संबंध में किन्नरों ने पुलिस को आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर सौंपी है।कोतवाली प्रभारी शयाम कुमार पाल ने बताया की घटना के संबंध में फोर्स आरोपी युवक की तलाश में भेजी गई है।जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 11.7K views
11.7K views
Click