आखिर क्यों पिता के गले से लिपटकर रोने लगा मासूम,लालगंज पुलिस की मेहनत लाई रंग

31819

भटक रहे मासूम को पुलिस ने परिवारीजनों से मिलाया

लालगंज (रायबरेली)कस्बे में करीब तीन घंटे तक भटक रहे एक मासूम बच्चे को खोजबीन के बाद पुलिस ने उसके परिवारीजनों से मिला दिया। पिता को देखकर मासूम लिपटकर रोने लगा। दरअसल बुधवार की सुबह चिकमंडी मोहल्ला निवासी मो. शरीफ उर्फ कल्लू बाबा का पांच वर्षीय बेटा समीर भटकते हुए बरदाही मोहल्ले के निकट सत्यम स्टूडियो वाली गली में बालकृष्ण साहू की दुकान तक पहुंच गया। रास्ता नहीं मिलने पर वह जोर जोर से रोने लगा। आसपास के दुकानदारों ने उससे काफी पूछताछ की, लेकिन बच्चा अपने नाम के अलावा माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा था। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे अपने साथ कोतवाली लेकर आ गए। फोटो के साथ लावारिस घूम रहे बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने मासूम बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पिता सरीफ को देखकर बच्चा उससे लिपट कर रोने लगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को उसके पिता को सौंपा गया है।

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 31.8K views
31.8K views
Click