आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

21228

महराजगंज रायबरेली , आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता व क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र पाल ने संवेदनशील बूथ कम्पोजिट स्कूल मोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ पर मौजूद सुविधाएं और सुरक्षा सुविधाओं की जांच की। बूथ के आस-पास के लोगों से भी बात कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान कम्पोजिट स्कूल की टूटी बाउंड्रीवॉल को बनवाने व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने मतदाताओं से आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र पाल, कोतवाल बालेंदु गौतम, ग्राम प्रधान पति अमरेश कुमार, अमरेंद्र सिंह, राम शंकर , इंद्र पाल सहित कई मतदाता भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 21.2K views
21.2K views
Click