आग ने जलाया आशियाना, लाखों की गृहस्थी खाक

51027

इनपुट – दीपक राही

रायबरेली – सदर तहसील के भदोखर थाना क्षेत्र के तालगोपालपुर में दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे पूरे भुवनशाह गांव में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया । चीख पुकार मचाने पर आसपास के दर्जनों ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरकस प्रयास किया । ग्रामीण कुलदीप सिंह, मोनू आदि ने दमकल और पुलिस को सूचना दी । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हरिकिशन पुत्र कड़ेदीन का घरेलू सामान (कपड़े, सिलाई मशीन, चारा मशीन, जेवरात आदि) जलकर राख के ढ़ेर में तब्दील हो गया । पीड़ित के पड़ोसी मो अमीर पुत्र सहाबुद्दीन और राम अभिलाष पुत्र ननकू का भी हजारों कीमत का सामान इस अग्निकांड में स्वाहा हो गया।

इस समाजसेवी ने पहुंच कर की मदद

राही ब्लाक के तालागोपालपुर गांव में अग्निकांड की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई । जानकारी मिलते ही युवा समाजसेवी देशराज यादव (पप्पू) ने फौरन मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की । इस दौरान उन्होंने कहा कि कुदरत की मार और आपदा के आगे किसी का भी वश नही चलता है । उंन्होने पीड़ित परिवारों को व्यक्तिगत मदद के अतिरिक्त हरसम्भव सरकारी मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया।

👁 51K views
51K views
Click