आचार्य वर्ग में छात्र को मिला स्वर्ण पदक

18490

अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के चौरेबाजार बेनीपुर निवासी तथा सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य वर्ग में छात्र विनोद कुमार तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल करके तहसील बीकापुर जनपद अयोध्या का नाम रोशन किया है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से पदक प्रदान किए जाने वाले सांख्य योग के छात्र ने अपनी सफलता को अपनी माता तथा गुरु जन को समर्पित किया है।

उन्होंने बताया है कि सनातन का बोध कराने वाली संस्कृत भाषा आज भी कई समस्याओं का समाधान साबित हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में मिली शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 18.5K views
18.5K views
Click