आजमगढ़ में तबलीगी जमातियों पर इनाम घोषित

23990

जमातियों से लगातार फ़ैल रहे Corona virus को रोकने के लिए अब पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। जिसके अन्तर्गत कहीं पुलिस लोकेशन के आधार पर उन्हें ढूंढ़ रही है कहीं जगह सील करके। आजमगढ़ जिले में कप्तान ने जमातियों की धरपकड़ के लिए ईनाम की घोषणा की है। इनकी सूचना देने वाले को पांच हजार का नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही लोकेशन बताने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि कोई भी दिक्कत किसी को ना हो।

एसपी ने किया ऐलान

जानकारी के मुताबिक, तबलीगी जमात के लोगों की वजह से कई जगह Corona संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में आजमगढ़ में भी आधे से ज्यादा मरीज जमाती ही है। इसको देखते हुए आजमगढ़ के एसपी ने जमातियों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। एसपी ने ये भी वादा किया है कि जो भी जमाती की लोकेशन बताएगा उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा और पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

इसलिए किया गया ऐलान

बता दें कि इससे पहले तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल रहे या फिर ऐसे लोग जिनके घरों पर ऐसे लोगों का आवागमन हुआ हो उन्हें अपना मेडिकल परीक्षण करवाने की अपील की थी। इस अपील के बाद भी अपेक्षित संख्या में स्वेच्छा से परीक्षण कराने के लिए लोग नहीं पहुंचे जिसके बाद यह ऐलान किया गया है। प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई में काफी सख्ती बरत रहा है। बावजूद इसके जमाती पुलिस का सहयोग नहीं दे रहे हैं।

👁 24K views
24K views
Click