आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

12031

गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया जेल लालगंज(रायबरेली)!मंगलवार को लालगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 380/2022 धारा 306 भादवि में वांछित आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम दुसौती थाना लालगंज को थाना क्षेत्र के डलमऊ बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है! जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है!वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक देविश चौधरी, आरक्षी सुमित राठी व आरक्षी शिवप्रताप थाना लालगंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12K views
12K views
Click