आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए पकड़ी अवैध कच्ची शराब, तीन को किया गिरफ्तार

50524

रायबरेली,-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध मंगलवार को विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत थाना गुरूबक्शगंज में पूरेलालासहाय ,घाटमपुर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

आबकारी वह पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश के दौरान लगभग 45लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट कर कराया। साथ ही तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।


जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 50.5K views
50.5K views
Click