आबकारी निरीक्षक अरुण पाठक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

26399

महराजगंज, रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तो वही विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी अतरेहटा में आबकारी निरीक्षक अरुण पाठक के दिशा निर्देशन में स्कूली छात्र छात्राओं को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी नशा से दूर रहने की शपथ ली। इस दौरान 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशी, विदेशी मदिरा,बियर व भांग की दुकान पूर्ण रुप से बंद रहती है जिसका भी जायजा आबकारी निरीक्षक द्वारा लिया गया। इस मौके पर विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।

रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट

👁 26.4K views
26.4K views
Click