महोबा सेपकटाकरा टीम का कप्तान है सिद्धान्त शक्ति
कुलपहाड ( महोबा )
महोबा सेपकटाकरा टीम का कप्तान व नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धान्त शक्ति ने नेशनल सब जूनियर सेपकटाकरा चैम्पियनशिप में खेल का शानदार प्रदर्शन कर टीम को ब्रांज मेडल दिलाया है!
23 मार्च से झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 28 वीं सब जूनियर नेशनल सेपकटाकरा चैम्पियनशिप में यूपी की टीम ने अपने पहले मैच में केरल को 2-0 से , दूसरे मैच में यूपी ने आसाम क 2-0 से हराया सेमीफाईनल में यूपी की टीम बिहार से 2-0 से हार गई! टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पडा! गौरतलब है कि सब जूनियर यूपी सेपकटाकरा टीम में महोबा के सिद्धान्त शक्ति को भी चुना गया है! महोबा टीम को कोच अर्पित वाजपेयी प्रशिक्षित कर रहे हैं. सिद्धान्त शक्ति के शानदार प्रदर्शन पर सेपकटाकरा संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल व महामंत्री अमित अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन से दूसरे खिलाडियों को आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी.
राकेश अग्रवाल रिपोर्ट


