आरबीपीएस में जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

10503

सेपकटाकरा और हैंडबॉल चैम्पियनशिप आरबीपीएस ने जीती


बास्केटबाल बालक में सेंट जोसेफ व बालिका वर्ग में आरबीपीएस बनी विजेता


कुलपहाड ( महोबा )

खेल निदेशालय लखनऊ व जिला क्रीडा विभाग के तत्वावधान में नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगियों का आयोजन हुआ।जिसमें हैंडबॉल , सेपकटाकरा एवं बास्केटबाल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें जिले की महोबा, पनवाड़ी, चरखारी , जैतपुर , कुलपहाड़ की टीमों ने हिस्सा लिया।
सेपकटाकरा व हैंडबाल चैम्पियनशिप आरबीपीएस ने जीत ली जबकि बास्केटबाल के बालक वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल महोबा की टीम एवं बालिका वर्ग की चैम्पियनशिप आरबीपीएस की लडकियों ने जीत लीl
चैम्पियनशिप का शुभारम्भ जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता , आरबीपीएस के प्रिंसिपल अमित कुमार अग्रवाल एवं सेपकटाकरा संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बास्केटबॉल में बालक वर्ग से संत जोसेफ महोबा की टीम ने अपनी बादशाहत कायम की। वहीं बालिका वर्ग में आरबीपीएस की टीम ने फाइनल अपने नाम किया ।
सेपकटाकरा के खेल में बालक एवं बालिका वर्ग में उतरी सभी टीमों में महोबा और कुलपहाड़ (आरबीपीएस) की टीमों ने जगह बनाई जिसमें बालक और बालिका वर्ग के फाइनल आरबीपीएस की टीमों ने परचम फहराया।
हैंडबॉल में बालक वर्ग में चरखारी और आरबीपीएस के बीच फाइनल खेला गया जहां आरबीपीएस की टीम विजेता बनी।
दूसरी तरफ बालिका वर्ग में महोबा और आरबीपीएस (कुलपहाड़) के बीच हुई कांटे की टक्कर में आरबीपीएस ने फाइनल में बाजी मारी।
कार्यक्रम समापन पर विजेता खिलाडियों को जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल , जिला क्रीडाधिकारी संदीप गुप्ता , युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता व डा. देवेन्द्र वर्मा ने पुरस्कार वितरित कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

राकेश अग्रवाल रिपोर्ट

👁 10.5K views
10.5K views
Click