आरबीपीएस में विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रदर्शनी

26915

पद्मश्री उमाशंकर पांडे करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

कुलपहाड़, महोबा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में एक पर्यावरण जागरुकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन जल योद्धा व राष्ट्रपति से सम्मानित पद्मश्री से नवाजे गए पर्यावरण प्रहरी उमाशंकर पांडे करेंगे।

विद्यालय के प्रिंसिपल अमित अग्रवाल के अनुसार जिस तरह से खनन हो रहा है। नदियां , पहाड़ सुरक्षित नहीं हैं जंगल उजाड़े जा रहे हैं। वन्य जीव संकट में हैं। मौसम चक्र की अनियमितता , भीषण गर्मी कभी बाढ़ , कभी सूखा , बादल फटना , सुनामी तो भूकम्प जैसी आपदाएं व प्रदूषण के कारण पृथ्वी कराह रही है। पर्यावरण व प्रदूषण को बचाए बिना पृथ्वी को बचाना मुश्किल होता जा रहा है।

इसी जागरुकता के लिए पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों व छात्रों के समन्वित प्रयास से पहली बार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वर्किंग व डिस्प्ले माॅडल के माध्यम से पृथ्वी के बिगड़ते स्वरूप को उसको बचाने के उपायों को दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी। जिसको अन्य स्कूलों के शिक्षक व छात्र भी अवलोकन कर सकते हैं।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 26.9K views
26.9K views
Click