आरेडिका में 65वीं ऑल इण्डिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन

19598

लालगंज रायबरेली-आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना में 65वीं आॅल इण्डिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन मंदाकिनी गोल्फ क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे एवं उत्पादन इकाइयों से 18 टीमों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप का शुभारम्भ आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव द्वारा किया गया आरेडिका महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्षन करने एवं अपनी -अपनी टीम का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया । आरेडिका खेल-कूद संघ के अध्यक्ष संजय कटियार ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन, खेल सुविधाओं का निरीक्षण एवं प्रबंधन किया। इस अवसर पर रेलकोच फैक्ट्री कपूरथला के पूर्व महाप्रबंधक एस. के. सूरी , आरेडिका के पीसीएमई एस. एस. कलसी एवं खेल प्रतिनिधियों सहित आरेडिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 19.6K views
19.6K views
Click