आर.जे. अंकुर ने लॉन्च किया “वॉइस ऑफ़ रायबरेली वोकल फ़ॉर लोकल फ़ेसबुक रेडियो पेज”

14435

रायबरेली-रायबरेली के प्रसिद्ध रेडियो जॉकी अंकुर ने रायबरेली के लिए एक खास फ़ेसबुक पेज लांच किया है ।
इस मौके पर आर. जे . अंकुर ने बताया कि यह पेज रायबरेली के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इस पेज पर आप रायबरेली की उन तमाम जानकारियों से रूबरू होंगे जो शायद आपको ऑनलाइन या फ‍िर ऑफ‍लाइन क‍िसी भी माध्यम से नहींं म‍िल पाती होंगी।
मसलन रायबरेली की कौन सी नई मिठाई है और कहां मिलती है, फ़ैशन में क्या कुछ नया चल रहा, बेटी की शादी के ल‍िए बेहतरीन सा शादी का जोड़ा कहां से लें या दूल्‍हे राजा के ल‍िए शेरवानी या फ‍िर कोट सूट? या बच्‍चों का पढ़ाई में मन नहींं लग रहा है तो उनकी काउंस‍िल‍िंग कहां से करवाएं या कॉलेज में दाख‍िले के समय कर‍ियर के मुताब‍िक कौन सा सब्‍जेक्‍ट चुनें या फ‍िर बड़े-बुजुर्गों की सेहत के ल‍िए घर बैठे जानकारी….यहां पर आपको यह सबकुछ और भी तमाम जानकार‍ियां म‍िलेंगी ज‍िनके ल‍िए आपको कई-कई द‍िन और कई शहरों के चक्‍कर लगाने पड़ते होंगे। यही नहीं बल्कि यहां पर आपको ऐसी ही और भी अपडेटेड जानकार‍ियां समय-समय पर म‍िलती रहेंगी। यानी क‍ि न केवल जानकार‍ियां बल्कि समय के साथ अपडेटेड ।फेसबुक के रेड‍ियो पेज ‘वॉइस ऑफ रायबरेली- वोकल फ़ॉर लोकल’ पर। आर. जे. अंकुर ने लोगों से आग्रह किया है कि इस पेज को लाइक और फ़ॉलो करें। इस मौके पर टीम की सदस्य प्रियंका पाण्डेय , जागृति, स्वपनिल , आदित्य, ज्ञान और ऋषि सिन्हा उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 14.4K views
14.4K views
Click