23 जनवरी को मध्य प्रदेश के रेहटी से अयोध्या धाम को निकले पूनम चंदेल।
लालगंज (रायबरेली) , अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार श्रद्धालु धर्म नगरी पहुंचकर प्रभु श्री राम का दर्शन करना चाहते हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से रामलला के दर्शन कर जीवन को धन्य करना चाहता है। देश के कोने-कोने से आस्था से प्रेरित श्रद्धालु रामनगरी पहुंच रहे हैं। ऐसा ही संकल्प लिए मध्य प्रदेश के सीहोर जिला के रेहटी सलकनपुर के रहने वाले संत पूनम चंदेल साइकिल से ही अयोध्या धाम के लिए निकल पड़े। वह 23 जनवरी को अपने आश्रम मां बिजासन धाम से अपनी यात्रा शुरू की। शुक्रवार को लालगंज के एनएच 232 पर जब उन्हें देखा गया तो बरबस लोगों को उनकी यात्रा के बारे जानने की उत्सुकता जगी। राहगीरों के पूंछने पर उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को वह साइकिल से ही प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए निकले थे। अयोध्या धाम पहुंचकर वह भगवान को खड़ाऊं समर्पित करेंगे। इसके बाद साइकिल से ही वह जनकपुर तक की यात्रा करेंगे। बताया कि काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के बाद वतन वापसी होगी। रामलला के प्रति संत की आस्था देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने संत को नमन किया और उनके सुखद यात्रा की प्रभु से मंगल कामना की।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
आस्था के प्रवाह में साइकिल से रामनगरी पहुंचेगा संत
👁 5.8K views
5.8K views
Click


