इंटरलाकिंग मार्ग सहित पांच दुकानों के निर्माण का नारियल फोड़ शुभारंभ किया

7711

महराजगंज रायबरेली , कस्बे के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा चार इंटरलाकिंग मार्ग सहित पांच दुकानों के निर्माण का नारियल फोड़ शुभारंभ किया। प्रभात साहू ने कहा की नगर की जनता कों होली से पूर्व सड़कों की सौगात देने का कार्य किया गया हैं क्यूंकि जनता के आशीर्वाद के बदौलत ही लगातार चार बार से वह अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते आए हैं। विकास कार्य कों हमेशा गति देना ही उनका उद्देश्य रहा हैं।

इस दौरान प्रभात साहू एवं दसों सभासदों द्वारा आर्य नगर के घेरा स्थित मनीष से अजय के मकान तक इंटरलाकिंग, आजाद नगर में धनी के घर से रामगोपाल व रामगोपाल के मकान से सतगुरु के दरवाजे तक इंटरलाकिंग, शांति नगर में राजू पान की दुकान से हनुमान मंदिर तक इंटरलाकिंग व कवर्ड नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ फावड़ा मार कर किया गया। इस दौरान विस्तारित क्षेत्र के पूरे सुखई मेला मैदान पर पांच दुकानों के निर्माण का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान ईओ अपर्णा मिश्रा, सभासद ऊषा त्रिपाठी, शिवकुमार, जमुना प्रसाद, रामकुमार, नुरुल, मुस्ताक, विनीत, अलीम, कमलेश, धर्मेंद्र सहित नगर पंचायत लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद सहित नगर वासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 7.7K views
7.7K views
Click