इंसानों के बाद बेजुबानों के लिए भी भगवान बनी खाकी

24296

सलोन,रायबरेली।कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को इस कदर अपनी चपेट में लिया है कि इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी भूख-प्यास से परेशान है।उन्हें खाने से लेकर पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा था। गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी मिल जाए तो जिंदगी मिल जाती है. शायद यही कारण है कि जब एक गाय को प्यास लगी तो खाकी बेजुबान जानवर की सहारा बनी।और बाल्टी से भरकर पानी पिलाया।शनिवार को सलोन कस्बे के ऊंचाहार तिराहे पर एक बेजुबान प्यास के कारण बार बार सरकारी हैण्डपम्प की तरफ निहार रही थी।तभी गौवंश को हैंडपम्प की ओर निहारता देख,होमगार्ड राम अवध यादव और ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बाल्टी लेकर नल से पानी भरा,फिर गौवंश को पानी पिलाया।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 24.3K views
24.3K views
Click