ईद ए मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया

18984

महराजगंज, रायबरेली। इस्लाम धर्म के मार्गदर्शक पैगम्बर हज़रत मोहम्मद की यौमे पैदाईश पर मनाया जाने वाला ईद ए मिलाद उन नबी पर्व को कस्बे में धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान मुसलमानों नें जहां जुलूस निकाल पैगम्बर साहब के अमन व शांति के पैगाम को बांटा वहीं हिन्दुओं नें भी पर्व में शरीक हो स्टालो पर फल व मिठाई वितरित कर भाईचारे का संदेश दे कस्बे में वर्षों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

मौके पर मौलाना अतीकउर्रह्मान, सुशील पासी, हाजी जियाउल हक, शोभनाथ वैश्य, विमल रस्तोगी, सरदार फतेह सिंह, लाला मनिहार, सभासद नुरुल हसन, मो. मुस्ताक, मो अलीम,धर्मेंद्र लोधी, अश्वनी उर्फ पिंटू सिंह, फिरोज अहमद, रिंकू जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, अंकुर वैश्य,रमजान अली, प्रिन्कल सिंह, संदीप वैश्य, सतीश कुशमेष सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 19K views
19K views
Click