उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सलोन में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया गया भावभीना सम्मान

8855

शाखा प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह, वित्तीय साक्षरता व शिक्षकों हेतु विशेष योजनाओं पर हुई चर्चा


सलोन रायबरेली -उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा सलोन में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य शिlllक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर शाखा परिसर में उपस्थित सभी शिक्षकों को माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, ए.आर.पी. श्री गौरव शर्मा, श्री संदीप सिंह, श्रीमती अनामिका सिंह, श्री अजय पटेल, श्रीमती अशफाक जहां, मो. इस्माइल, श्री सुखराम शर्मा, श्री सत्यनाम सिंह, बैंक कर्मी श्री योगेश नेवड़े, सुश्री आस्था साहू, , श्री ऋषभ सिंह सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और समाज में वित्तीय साक्षरता फैलाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी सेतु का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने बैंक द्वारा शिक्षकों के लिए संचालित विशेष योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिसके अंतर्गत सैलरी अकाउंट पर आकर्षक ब्याज दर, जीरो बैलेंस सुविधा एवं शिक्षकों हेतु विशेष रियायती दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सलोन से जुड़कर इन लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 8.9K views
8.9K views
Click