उत्तर प्रदेश विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने आरपी सिंह

13028

रायबरेली – जिले के देवानंदपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधिक प्रकोष्ठ में रायबरेली जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत करके संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गयी है, जिसके बाद से उनके शुभचिंतको में खुशी की लहर दौड़ गई है और वो उनको लगातार बधाइयां दे रहे हैं। कोरोना आपदा के दौरान लगे पहले लाकडाउन से आखिरी व्यक्ति तक जनसेवा और भोजन सामग्री की लाखों किट के साथ मास्क और सेनेटाइजर बांट कर चर्चा में आये राजेन्द्र सिंह का जन सरोकार देख कर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट्स टुडे से बातचीत में सरल स्वभाव और जनता के हर सुख दुःख में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले आरपी सिंह ने इस इनाम के रूप में दी गई जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि ईमानदारी से काम करने से हमेशा परिणाम सुखद और दिल को सुकून देने वाले आते हैं। निःस्वार्थ सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। अब तक किया गया सेवा का कार्य मेरा पैशन था। मेरे पास होनहार और जज्बाती युवाओं की पूरी फौज है। और वो मेरे साथ एक परिवार की तरह जुड़े हैं। जो अब तन मन से संगठन के लिए जुड़ कर जिम्मेदारी निभाएंगे। हमारी टीम वर्क से रायबरेली को जल्द ही पूरे प्रदेश में मिसाल के तौर पर देखा जाएगा।

सीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान से जुड़ेंगे

राजेन्द्र सिंह यूपी विधिक प्रकोष्ठ में मनोनयन के साथ ही सीएम जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान का हिस्सा भी बनेंगे, श्री सिंह को संगठन की तरफ से दिए गए पत्र में यह अपेक्षा की गई है कि वह किसी अन्य संगठन से नही जुड़ेंगे और तीन महीने के अंदर 1000 व्यक्तियो को संगठन का सदस्य बनाकर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करेंगे, राजेन्द्र को अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने पद का निर्वहन करेंगे और संगठन का विस्तार व उसके उद्देश्यों का प्रचार प्रसार करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होगा।

👁 13K views
13K views
Click