उपमुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी (एनएचएम) डॉ. शरद कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया

25255

महराजगंज (रायबरेली)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में दिसंबर माह तक चल रहे टीकाकरण उत्सव एवं विशाल नसबंदी शिविर का उपमुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी (एनएचएम) डॉ. शरद कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिविर में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम जाना और नसबंदी के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के समय डॉ. शरद कुशवाहा ने कहा,
टीकाकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रम जनस्वास्थ्य की रीढ़ हैं। नसबंदी एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जिससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि मां और बच्चों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। छोटा परिवार ही सुखी और सुरक्षित भविष्य की नींव है।”उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को योजनाओं की पूरी जानकारी सहज और सरल भाषा में दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर इन सेवाओं का लाभ ले सकें। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. गणनायक पाण्डेय, डॉ. जे.के. लाल, स्टाफ नर्स मंदाकिनी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नन्द लाल, बीसीपीएम शिवकांत तिवारी, कमल श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप टीकाकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 25.3K views
25.3K views
Click