उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को उनके लखनऊ आवास पर स्वास्थ्य समस्याओ को लेकर दिया ज्ञापन

24610

जरौली ग्राम में P .H C . खुलवाने व सीएचसी चरखारी में डाक्टरो की तैनाती की मांग।
चरखारी (महोबा) , भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर महेंद्र गुरुदेव ने उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के लखनऊ आवास में पहुंचकर चरखारी तहसील क्षेत्र के ग्राम जरौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सीएचसी चरखारी में डाक्टरों की तैनाती की मांग की। सहकारी बैंक के डायरेक्टर महेंद्र गुरुदेव ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ग्राम जरौली,कुडार, चंदौली,बल्लाय,तिनौनी,सबुआ आदि गांवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लाभ मिल सके। इन गांवों से सीएचसी चरखारी की 17 किमी दूरी है। ग्रामो में किसान गरीब मजदूर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ नही मिल पा रहा वहीं उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र की राजनैतिक एवं व्यावसायिक जानकारी ली और कहां जल्द – से जल्द समस्याओं का हल किया जाएगा।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24.6K views
24.6K views
Click