ऊमरी चेयरमैन का बेटा नहर में डूबा

17185
काल्पनिक तस्वीर

उरई (जालौन) । ऊमरी नगर पंचायत की अध्यक्ष का युवा पुत्र सोमवार को नहर में डूब गया। सूचना पर पहूंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नहर में उसकी तलाश के लिए गोताखोर को उतारा।

ऊमरी की नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी का 18 वर्षीय पुत्र राहुल आज सुबह धूता के पास नहर में नहाने गया था तभी तेज पानी में बह कर लापता हो गया। घर खबर पहुंची तो परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश में लगी है।

👁 17.2K views
17.2K views
Click