एक दर्जन से अधिक कोयला की अवैध भट्ठियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

3950

डलमऊ रायबरेली
डलमऊ क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला भट्ठी पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया उपजिलाधिकारी डलमऊ की सख्त कार्रवाई के चलते संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है पिछले काफी दिनों से डलमऊ क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक अवैध कोयला की भट्टी संचालित हो रही थी जिनका विभाग से कोई परमिशन नहीं था कई बार भट्ठी को बंद करने की नोटिस भी दी गई गुरुवार को उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष मिश्रा ने चल रही कोयला भट्ठियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें जेसीबी से जमींदोज करा दिया डलमऊ क्षेत्र के पखरौली कल्याणपुर बेती एकडला सहित कई जगह पर एक दर्जन अवैध कोयला भट्ठी संचालित हो रही थी

जिससे लगातार वातावरण भी प्रदूषित हो रहा था मानकों को ताक पर रखकर संचालकों द्वारा लगातार भट्टी संचालित की जा रही थी जिनको मौके पर पहुंचकर गिरा दिया गया तहसील प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही से भट्ठी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि बिना परमिशन के चल रही एक दर्जन भट्टीयो को मौके पर जाकर गिराया गया है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 4K views
4K views
Click