एक बार फिर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों एवं आसपास के गाँवो मे दहशत का माहौल

81973

भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन भी मौके पर रहा मौजूद

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरबान खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणो एवं आसपास के गाँवो में भय व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं ग्रामसभा वासी एकत्रित हो गए। वही सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम एवं वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की बृहस्पतिवार सुबह एक महिला जो उक्त रास्ते से अपने मायके जा रही थी।

उसके द्वारा तेंदुआ देखा गया। जब उक्त महिला फूलमती से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह गूढ़ा गांव की रहने वाली है और अपने मायके सब्जी जा रहे थे। वहां पर मिट्टी हो गई है। जब वह उक्त स्थान पर पहुंची तो वह तेंदुए को देखकर पीछे की ओर भागी, तभी उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति से उसने यह भी कहा कि वह देखो तेंदुआ है तो उस व्यक्ति ने उसको मारने के लिए पास में पड़े पत्थर को उठाया महिला के द्वारा यह पुष्टि भी की जा उसने तेदुवा ही देखा है। वहीं ग्रामीण राजेश गुप्ता की मानी जाए तो उनका कहना है कि उक्त महिला भागते हुए गांव की तरफ जा रही थी, तभी उसके द्वारा यह बताया गया कि उक्त स्थान पर तेंदुआ है। तभी मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। वही वन दरोगा संजय यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी महिला के अनुसार उक्त स्थान पर जो पैर के निशान देखे गए हैं, वह तेंदुए के नहीं प्रतीत हो रहे हैं। बल्कि बरसात के समय में एक जंगली जानवर फिशिंग कैट जो मछलियों को अपना शिकार बनाती है, उसके पैर के निशान प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों को सजक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमारी वन विभाग की टीम अभी तो मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। परंतु वह समय-समय पर उक्त स्थान पर गस्त करती रहेगी। तेंदुआ देखे जाने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में आग की तरह फैली तो लोगों में चर्चा का विषय बन गई और लोग भय एवं दहशत के माहौल में है। फिलहाल पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

82K views
Click