एक बार फिर से एसपी ने चलाई जिले में तबादला एक्सप्रेस,दो निरीक्षक सहित 13 उपनिरीक्षको की कुर्सी करी इधर से उधर

30884

Raebareli: एक बार फिर से एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 निरीक्षक सहित 13 उप निरीक्षकों को मिली नई तैनाती देखें पूरी लिस्ट

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह जिले में तैनाती के बाद से ही कानून व्यवस्था को स्वस्थ दुरुस्त बनाए रखने के लिए उनकी लगातार तबादला एक्सप्रेस चल रही है। अब तक निरीक्षक उप निरीक्षक क्षेत्राधिकार आरक्षी समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

एसपी यशवीर सिंह ने सोमवार बीती रात को पुलिस महकमे में फिर से बड़ा फेरबदल किया है। बीती रात चली तबादला एक्सप्रेस में 2 निरीक्षक समेत 13 उप निरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती की गई। इससे पहले 10 दिन पहले एसपी ने एक दर्जन निरीक्षक का स्थानांतरण किया था। कुछ को लाइन का रास्ता भी दिखाया था।

कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए ताबड़तोड़ हो रहे तबादले से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सोमवार को 2 निरीक्षक और 13 उपनिरीक्षक के तैनाती में फेरबदल किया है। इंस्पेक्टर के हुये तबादले में ब्रजेश कुमार सिंह को गुरबख्शगंज थाना से निरीक्षक अपराध थाना वही एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को गुरबख्शगंज थाने की कमान दी इसी प्रकार 13 उपनिरीक्षकों को उनकी चौकी क्षेत्रो से इधर से उधर पुलिस अधीक्षक द्वारा कर दिया गया।


अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 30.9K views
30.9K views
Click