एक बार फिर स्कूली बच्चों से शिक्षकों द्वारा झाड़ू लगवाने का वीडियो हुआ वायरल

17012

सरेनी रायबरेली-जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों के मुस्तकबिल से खिलवाड़ किया जा रहा है. बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं लेकिन स्कूल में शिक्षकों द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवायी जाती है और साफ-सफाई करायी जाती है. एक बार फिर झाड़ू लगाते बच्चो का वायरल वीडियो इस बात की ताजदीक कर रहा है.

जिले के लालगंज तहसील के अंतर्गत के सरेनी विकासखंड के ग्राम बचरी का पुरवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का उसे स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाने का वायरल वीडियो ताजदीक कर रहा है यहां बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. वायरल वीडियो में बच्चो से जबरन झाड़ू लगवायी जा रही है. स्कूल में झाड़ू ना लगाने पर उन्हें सजा दी जाती है ।

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के परिजनों का आरोप है कि एमडीएम के खाने की गुणवत्ता एकदम सही नहीं है। शिक्षक अच्छा-अच्छा खाना खाते हैं वही इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाने वाले संवाददाता के घर जाकर स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया गया और वीडियो डिलीट करवाने इससे सांप जाहिर हो रहा है कि किस प्रकार से इस पूरे प्रकरण को दबाने और छुपाने के लिए प्रिंसिपल द्वारा पूरा दबाव बनाया जा रहा है वही इस पूरे प्रकरण की जब एबीएसए से शिकायत करी गई तो उन्होंने जांच करने के बजाय उल्टे पत्रकार से ही अभद्र व्यवहार करते हुए प्रिंसिपल का ही पक्ष लिया अब देखने वाली बात या होगी इस पूरे प्रकरण पर उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई करते भी हैं या यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 17K views
17K views
Click