एक विधायक ने दूसरे विधायक को अपशब्दों से नवाजा

16406

रानीगंज विधायक ने की निंदा, विश्वनाथगंज विधायक ने कहा सोशल मीडिया से रहता हूं दूर


प्रतापगढ़ : जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा से भाजपा अपना दल यस गठबंधन के विधायक जीत लाल पटेल का अपशब्दों से भरा वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विश्वनाथगंज विधायक रानीगंज के सपा विधायक डॉo आर.के वर्मा को अप्शब्दों से नवाज रहे हैं विश्वनाथगंज विधायक का वीडियो ऑडियो का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है अभी कुछ दिन पूर्व विश्वनाथगंज विधायक का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्होंने एक पत्रकार को जातिवाद शब्द जोड़ते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

एक तरफ ऑडियो वायरल होने का मामला अभी थमा नहीं था कि विश्वनाथगंज विधायक का एक और गाली देते हैं हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो गया वीडियो वायरल होते ही राजनैतिक गलियारे गर्म हो गए जिले में यह चर्चा का विषय बन गया कि कभी दोनों एक ही दल में थे अब इतनी दूरी हो गई कि गाली तक मामला आ गया है इसके बाद भी लोगों में अन्य तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

वायरल वीडियो में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने रानीगंज से सपा विधायक डॉo आर.के वर्मा को गाली दे रहे हैं इस वीडियो में उनकी आवाज सुनी जा रही है जीतलाल कह रहे हैं कि जब वह यानी डॉ० आर.के वर्मा विश्वनाथगंज से विधायक था तो मेरे खिलाफ गुंडा एक्ट लगवाने के लिए तीन बार दरोगा भेजा हमने कहा कि तुम्हारी…… (मां की गाली से नवाजा) … जिस पर वहां उपस्थित समर्थकों ने विधायक की यह अमर्यादित और अभद्र भाषा को सुनकर ठहाके लगाने लगे वायरल वीडियो कार्यालय मिश्रपुर तरौल का बताया जा रहा है।

हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी| वहीं सूत्रों की माने तो आगामी चुनाव में इसका गहरा असर विश्वनाथगंज क्षेत्र से देखने को मिलेगा।

इस संबंध में सपा से रानीगंज विधायक डॉo आर.के वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा वायरल वीडियो में मुझे जो भी अपशब्द बोले गए हैं उसकी मैं घोर निंदा करता हूं और विधायक जी को इन सब चीजों से हटकर विश्वनाथगंज विधानसभा के विकास की बात करनी चाहिए।

वही वायरल वीडियो मैं कहे गए अपशब्दों को लेकर भाजपा अपना दल यस गठबंधन से विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा सोशल मीडिया से मैं बहुत दूर रहता हूं और वायरल वीडियो के संबंध में अभी मुझे अभी कुछ नहीं कहना है बहुत जल्द ही इसका जवाब आप सबको मिलेगा।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 16.4K views
16.4K views
Click