एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाश अवैध तमंचे के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

30655

बदमाशों के दो साथी मौके से भागने में हुएं सफल
बदमाशों की कार से 53 एटीएम कार्ड और अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

लालगंज (रायबरेली) , एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाश अवैध असलहे के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे कोतवाली को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की कार से 53 एटीएम कार्ड व एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस  ने आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। बुधवार को कार सवार चार बदमाश फतेहपुर रोड पर जा रहे थे। तभी रास्ते में लालूमऊ गांव के निकट उनकी कर की टक्कर से एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने जब उन्हें दौड़ना शुरू किया तो आरोपियों ने एक ढाबे के निकट अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में घुस गए।

भीड़ ने उन्हें जंगल में तलाश करना शुरू किया तो प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के इटोरी सगरा निवासी सुधांशु व उसका साथी समीम लोन नदी में कूद गया। जबकि उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे। इसी बीच किसी ने बदमाशों के भागने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। गत 29 अगस्त को एसबीआई एटीएम बूथ से कस्बे की एक महिला का एटीएम बदलकर 40 हजार की धोखाधड़ी की और रुपए आपस मे बांट लिए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध ऊंचाहार, अमेठी, सलोन सहित गैर जनपदों में भी धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 30.7K views
30.7K views
Click