रायबरेली-सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में तहसील डलमऊ में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष प्रकरणों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोहिणी सिंह पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह ग्राम आंबा ने अपना प्रार्थना पत्र देकर अंत्योदय कार्ड बनवाए जाने हेतु अनुरोध किया, अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान को महिला का कार्ड बनवाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया, उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान ही पूर्ति निरीक्षक से जांच करवाकर कार्ड बनवाकर महिला को हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें.
एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड
👁 44K views
44K views
Click


