एडीएम फाइनेंस ने बाढ़ की संभावनाओं के दृष्टिगत बाढ़ की चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

66956

रायबरेली:- अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह ने बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए पूरे गौतमन, तहसील डलमऊ में स्थापित बाढ़ की चौकी का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है, जहां प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यक आसुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बाढ़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, इसके साथ ही आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय किया गया है, जो बाढ़ की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देंगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी इंचार्ज, क्षेत्रीय लेखपाल, आंगनबाड़ी सहायिका आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 67K views
67K views
Click