एसआई सुशील मिश्रा के हौसले एवं जज्बे की हो रही चारों ओर तारीफ

21622

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

प्रतापगढ़- प्रतापगढ़ पुलिस में ऐसे लोग आज भी विद्यमान है कि जिन की सराहना की जाए उतना कम है कोतवाली मांधाता प्रांगण में जहां पर क्षेत्र के फरियादी आकर बैठते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाता है उसी स्थान पर दिन के बीच में एक जहरीली नागिन संतरी ने देखा बस यूं ही इसकी चर्चा पूरा थाना प्रांगण में जोर-शोर से होने लगी इतने में थाने में तैनात एसआई सुशील मिश्रा को दूरभाष पर फोन किया गया उस समय वह अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन फोन सुनते ही तत्काल वे थाना प्रांगण में आए आते ही उन्होंने अपने जज्बे के साथ नागिन को पकड़कर गजेहडा के जंगल में ले जाकर उस जीव को सकुशल छोड़ दिया जिसकी चर्चा थाना ही नहीं अपितु पूरे मांधाता क्षेत्र में बनी हुई है इसके पहले आज यह भी जानकारी मिली की अपने क्षेत्र में कई जहरीले सांप को भी पकड़ चुके हैं सुशील मिश्रा ने ऐसे जहरीले जंतु को पकड़ कर कई लोगों की जिंदगी भी बचा चुके।

👁 21.6K views
21.6K views
Click