एसडीएम धीरज श्रीवास्तव की कार्यशैली से नाराज़ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

39566

महराजगंज, रायबरेली। सोमवार को अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम पर संशोधन की पत्रावली में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। साथ ही बुधवार तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फरमान भी जारी कर दिया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि धारा 38 राजस्व संहिता अधिनियम के तहत त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए पत्रावली या न्यायालय उप जिला अधिकारी के यहां भेजी गई हैं।

जिनमें आदेश करने में उप जिलाधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष छोटेलाल एडवोकेट ने कहा कि बीते सप्ताह से उपजिलाधिकारी के सामने तहसील का अधिवक्ता वाद कारियों के हित के लिए निवेदन रहा है, लेकिन उपजिलाधिकारी पत्रावली ऊपर आदेश करने की वजह नायब तहसीलदार के पास पुनः रिपोर्ट हेतु वापस भेज रहे हैं।

जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है यदि उन्होंने पत्रावली ऊपर शीघ्रता से साक्ष्य व गुण दोष के आधार पर आदेश पारित न किया तो तहसील का एक-एक अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी सुरेंद्र श्रीवास्तव विद्यासागर अवस्थी पंकज श्रीवास्तव नागेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 39.6K views
39.6K views
Click