रास्ते को लेकर SDM से शिकायत, जांच के आदेश

32488

रायबरेली। आने जाने वाले सरकारी इंटरलाकिंग पर निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिक़ायत नगरवासियों द्वारा एसडीएम से की गयी। शिकायत पर एसडीएम नें ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर अवैध कब्जा कटानें के निर्देश जारी किए है।
बताते चले की शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में दर्जनों नगर वासियों नें उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया की वार्ड 8 जाकिर हुसैन नगर शिवप्रसाद वैश्य के घर से कमलेश रस्तोगी के घर तक इंटरलाकिंग रोड बनी हुई है।

जिस पर पिछले 50 वर्षों से लोगों का आवागमन बना हुआ है। जिस पर रिज़वान अहमद पुत्र इश्तियाक निवासी जाकिर हुसैन नगर द्वारा नींव भर कर निर्माण करा रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ आए दर्जनों संभ्रांत नगरवासियों की मांग पर उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने ईओ अनुराग शुक्ला को मौके की जांच कर कब्जा हटवाने का दायित्व सौंपा है।

इस दौरान शिवकैलाश, हेमचंद साहू, शिवप्रसाद, प्रेमलता, शिवकुमार, मनीष साहू, रजनीश कांत, संदीप वैश्य, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 32.5K views
32.5K views
Click