छात्राओं ने बांधी एसडीएम और सीओ को राखी, मिला सुरक्षा का वचन

26118

महराजगंज, रायबरेली। पूजा की थाल सजाए हुए न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की एक दर्जन छात्राएं मंगलवार को तहसील पहुंची। एस डी एम राजित राम व सी ओ आई पी सिंह को राखी बांधी। दोनो अधिकारियों ने छात्राओं की सुरक्षा व सम्मान का वचन दिया। इसके पहले छ्त्राओं ने दोनो अधिकारियों को अपना भाई मान कर उनके माथे पर टीका किया। आरती उतारी और मिठाई खिलाई।

सभी छात्राओं ने अधिकारियों को अपना परिचय देते हुए अपने जीवन का उद्देश्य साझा करते हुए मार्ग दर्शन भी लिया। किसी ने डाक्टर बनने तो किसी ने पी सी एस बनने का लक्ष्य बताया। एस डी एम ने छात्राओं की पी सी एस बनने तक का रास्ता बताते हुए अपना अनुभव भी साझा किया।

क्षेत्राधिकारी आई पी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्राओं को निर्भकता से पढ़ाई करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय में कैंप लगाकर आत्म रक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इसके बाद कोतवाली में कोतवाल बालेंदु गौतम को भी छात्राओ ने राखी बांधी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह,भूपेंद्र शुक्ला, प्रभांशी शुक्ला, वैशाली अवस्थी ,रिचा वाजपेई ,सृष्टि,परिधि अवस्थी, वैशाली अवस्थी, दिशा जैन, दृष्टि यादव, मंजली अवस्थी, छाया सिंह आदि मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 26.1K views
26.1K views
Click