ऑल इंडिया जीसीए संघर्ष मोर्चा ने विरोध स्वरूप तहसील में दिया धरना

40012

रिपोर्टर महेन्द्र कुमार गौतम 8542832748

जनपद जालौन के माधौगढ़-चिटफंड कंपनियों में काम करते रहे एजेंटों और अभिकर्ताओं ने अपने शोषण के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद करते हुए तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। निवेशकों द्वारा लगातार जीसीए एजेंटों का पुलिस का माध्यम से उत्पीड़न कराया जा रहा है। जिससे परेशान होकर गगन कुशवाहा और सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों एजेंटों ने ठड़ेश्वरी मंदिर से पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान एजेंटों ने मांग की कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध चल रही विवेचनाएं जल्द समाप्त की जाए और दोषियों की गिरफ़्तारी हो। भाग चुकी या जांच में चल रही कंपनियों के एजेंटों पर दर्ज मुकद्दमें वापिस लिए जाए। जीसीए कंपनी की भुआ और कैथेरी मौजे की जमीन प्रशासन अपने कब्जे में ले और जिले में संचालित चिटफंड, पोंजी स्कीम और सोसायटियों की जांच हेतू टॉस्क फोर्स का गठन किया जाए। ताकि आम जनता की गाढ़ी कमाई लुटने से बच सके।

👁 40K views
40K views
Click