और जब एक मां ने अपनी सगे बच्चों को ही पेड़ से बांधकर कि तालिबानी सजा,वीडियो वायरल

176112

Raebareli News:।माँ की ममता को हर किसी ने महसूस किया है लेकिन एक ऐसी भी माँ की वीडियो सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपने सगे बेटी बेटा को तालिबानी सजा देते नज़र आ रही है पूरा मामला रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बच्चों की मामूली बात से नाराज एक विमला नामक महिला ने अपने ही बेटी बेटा को  पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा,बच्चे पेड़ से घंटों बंधे रहे । इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

वही इस दौरान चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाया तो तालेबानी सजा दे रही महिला ने ने उसे रोकने की कोशिश की।

विमला नामक महिला के इस तालिबानी कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि महिला बच्चों को पेड़ से बांधकर बच्चों की पिटाई कर रही है और ग्रामीण द्वारा वीडियो बनाने वाले को मना कर रहीं हैं। ग्रामीणों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वही स्थानीय पुलिस का कहना है मामला संज्ञान में आया है वीडियो के आधार पर दोषी पर विधिक कार्रवाई करी जाएगी वहीं अब देखने वाली बात यह होगी  कि मामले में कब तक कार्यवाही हो पाती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 176.1K views
176.1K views
Click