एआरटीओ कार्यालय में कौन से अधिकारी के पहुंचने से मच गया हड़कंप

15262

रायबरेली। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लखनऊ संदीप कुमार पंकज जनपद रायबरेली के परिवहन विभाग के कार्यालय अचानक पंहुचे ,कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

कार्यालय के लाइसेंस बनाने वाले वेंडरों को निर्धारित ड्रेस में कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया। कार्यालय निरीक्षण के उपरांत यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता के साथ जनपद के मुख्य मार्गों पर बकाया वाहनों और ओवरलोड वहनों की चेकिंग भी किया।

जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर चेकिंग कर कुल 10 बकाया और ओवरलोड वाहनों को विभिन्न थानों में बंद किया गया। वहीं चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया था।

  • अनुज मौर्य
👁 15.3K views
15.3K views
Click