और जब विवाद सुलझाने गई 112 बाइक में किसने लगा दी आग,हुआ भीषण धमाका

27040

उमरा गांव में मानसिक रोगी ने मारपीट के मामले में पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी में लगाई आग हुआ धमाका पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रायबरेली-रायबरेली में बड़ा हादसा होने से टल गया यहां मारपीट के मामले में सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस में लोगों से मारपीट कर रहे मानसिक विक्षिप्त ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी जिससे गाड़ी धू धू कर जलने लगी घटना से हड़कंप मच गया और बाइक में लगी आग के आचानक इतना बड़ा धमाका हुआ कि लोग सहम गए मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है आपको बता दे कि मंगलवार को समय करीब 9:00 रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरा गांव में रहने वाले मानसिक विक्षिप्त रामकिशोर पुत्र शंभू द्वारा लोगों से मारपीट की सूचना मिली थी मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के फूलचंद्र व रामकिशोर ने मामले की रोकथाम की कोशिश की लेकिन मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने बगल में रखी पन्नियों से डायल 112 पुलिस की गाड़ी पर रखकर उसमें आग लगा दी घटना से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया देखते ही देखते दो पहिया वाहन आज का गोला बन गई।

देखते ही देखते इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग सहम गए और कई घर भी उसकी चपेट में आ गए घटना की जानकारी पर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस ने आरोपी रामकिशोर को मैं फरसा के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर कार्यवाही करने में जुट गई है स्थानीय निवासी मुरली मनोहर गुप्ता का कहना है कि यह आए दिन लोगों के साथ यह मारपीट करता है जिसने आज इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है फिलहाल मील एरिया थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 27K views
27K views
Click