करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

15101

रिपोर्ट – मनोज मौर्य

सलोन (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला की 11000 बोल्ट की लाइन का पाइप छू जाने की वजह से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव का है जहां के रहने वाले हरिकरन के घर के ऊपर से 11000 वोल्ट की लाइन गई हुई है वहीं पर हरिकरन अपने घर का निर्माण करवा रहे थे, काम करते वक्त अचानक दोपहर हरिकरन की पत्नी सुशीला 35 वर्ष एक लोहे का पाइप लेकर अंदर रखने जा रही थी तभी पाइप का एक हिस्सा ऊपर से गुजरी 11000 वोल्ड की लाइन से छू गया जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार लाया गया जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

👁 15.1K views
15.1K views
Click