करहिया कुंवा बलखंडी नाका व गौसिया मस्जिद में 6 दिनों में कुरान पूरा

28993

बांदा। बाँदा मुकद्दस माह रमजान के पहले अशरा मे करहिया कुंवा व गौसिया मस्जिद मे छह दिनों मे कुरान पूरा हुआ। 6 दिनी तरावी मे बड़ी संख्या मे लोगों ने कुरान सुना और मुल्क व बाँदा मे अमन चैन के लिए सामूहिक दुआ की।

मुकद्दस माह रमजान के पहले अशरा मे इन दोनों मस्जिदों मे चाँद रात से ही तरावी का सिलसिला शुरु हो गया जो कल तक जारी रहा और कल कुरान पाठ पूरा हो गया। करहिया कुंवा वा गौसिया मस्जिद मे क्रमशः हाफ़िज़ मोहम्मद इमरान खान रज़ा साबरी नरैनी वा जनाब राशिद खान फतेहपुरी ने कुरान सुनाया।

मस्जिद सदर अज़ीज़ अहमद व हाजी सईद अहमद, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मेम्बर ने व मस्जिद गौसिया मे इक़बाल अहमद ने हाफ़िज़ओ का इस्तीक़बाल (सम्मान ) किया व नज़राना पेश किया।

तारावीह का बाद मुल्क व बाँदा मे अमन चैन व भाईचारा बनाय रहने के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस मौके पर मोहम्मद सलीम खजाची। नायब सदर अनीस अहमद, असफाक अहमद, रज्जाक, वारिस भाई, तमाम नमाज़ी बड़ी संख्या मै मौजूद रहे।

  • सुधीर त्रिवेदी
👁 29K views
29K views
Click