नवजात को अस्पताल के टॉयलेट में छोड़ मां हुई फरार

9997

रायबरेली-कहते है मां एक ऐसी योद्धा होती है, जो अपने बच्चे को हर मुश्किल से बचाती है. लेकिन आज के समय में कुछ महिलाओं की घिनौनी हरकतें इंसानियत को शर्मसार कर देते हैं. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला रायबरेली जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे जिला अस्पताल के टॉयलेट में छोड़कर फरार हो गई. संदिग्ध अवस्था में नवजात बच्चा अस्पताल के आर्थो वार्ड के शौचालय में मिला हैं,वही अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात बच्चे को टॉयलेट से बाहर निकाला।

शौचालय में बच्चा मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में खलबली मच गई है. वही बच्चे को तत्काल अस्पताल के बच्चे वार्ड में भर्ती करवाया गया है जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उसका इलाज चल रहा हैं।अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे के माँ की तलाश कर रही है वही अस्पताल में लगे सीसीटीवी के विसुअल को भी खंगाल रही हैं। वही लोग इस घिनौनी हरकत करने वाली कलयुगी माँ को कोस भी रहे हैं।

रिपोर्ट-अनुज मौर्य

 

👁 10K views
10K views
Click