कश्मीर के बनिहाल में फंसे प्रतापगढ़ के दर्शनार्थी

10996

संवाददाता प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के जनपद के दर्जन भर दर्शनार्थी बालटाल स्थित बाबा अमरनाथ के दर्शन को गए है दर्शनार्थी सोमवार शाम 6 बजे दर्शन करने के बाद कटरा सिथत मां वैष्णोंदेवी धाम के लिऐ निकले थे श्रद्धालु मंगलवार दिन में तीन बजे पहुँचे थे अचानक रुट डायवर्जन होने से वाहनों को (बनिहाल)जवाहर टनल की ओर घुमा दिया गया। उक्त रोड पर करीब दो किलोमीटर के दायरे में लम्बा जाम लगा हुआ था।दर्शन कर लौट रहे शहर के अजीत नगर निवासी बृजेन्द्र सिंह,बबलू,धीरु सिंह,कादीपुर के सुनील दूबे,तरुण सोनी,समाजसेवी रामकृष्ण पाण्डे ,वरिष्ट आधिवक्त प्रवेश सिंह ,ब्यवसाई राजीव सक्सेना , सुमित,सिंह, अमित सिंह,दवा कारोबारी जालिम सिंह, सूरज दादा,शैलेन्द्र सिंह,घण्टों फसे रहे।काफी लंबा जाम देख वाहन चालको ने रास्ता बदला रुट डायवर्जन होने से 50 किलामीटर अधिक सफर तय करना पड़ा नाम न छापने की शर्त पर सेना के एक जवान ने बताया कि रुट डायवर्जन होने से यह समस्या हुई । विभागी अधिकारी के निर्देशों का पालन कराया गया। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 11K views
11K views
Click