डलमऊ, रायबरेली। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद गंगा कटरी क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए जिसके चलते ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेवती सिंह का पुरवा, अमहा, बबुरा खपरातल और गौतम का पुरवा सहित अन्य गांव का दौरा किया और पीड़ितों की समस्याएं सुनीबाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव में घुसने के बाद लोगों के दरवाजे तक पहुंच गया है तथा सैकड़ो बाई फसल जलमग्न हो गई है।
जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल साग सब्जी एवं मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कर पाना दुश्वार हो गया है। जिस पर जिला पंचायत सदस्य वी युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
साथ ही ये कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर रायबरेली जिले की संसद श्रीमती सोनिया गांधी चिंतित हैं यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो उसे अवगत कारण जल्द से जल्द उसकी हर संभव मदद की जाएगी इस मौके पर जगदीश यादव राजेश कुमार समरजीत प्रमोद कुमार लाल गोपाल अखिलेश कुमार पिंटू यादव नीरज लोधी आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।
- विमल मोर्या