कौशाम्बी | मंझनपुर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चीनी हमले में शहीद सैनिको की याद में बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक स्थल पर मोमबत्तिया जलाई। विरोध कर रहे नेताओ ने चीनी सामान के बहिस्कार का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि पडोसी देश चीन ने गलवान घाटी में छल से भारतीय सेना के 20 जाबाज सैनिको को शहीद कर दिया। जिसका विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओ का विरोध आज भी जारी रहा। कांग्रेस नेताओ ने मंझनपुर ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्थल पर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओ ने मोमबत्तिया जला जलाकर सैनिको की याद में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान विरोध कर रहे लोगो ने स्वदेशी अपना कर चीनी सामान न खरीदने का संकल्प लिया।
👁 37K views
37K views
Click


