कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया खाद्यान्न किट का वितरण

41557

महराजगंज रायबरेली
लाॅकडाउन के चलते क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा न रहने पाये जिसके लिए जनप्रतिनिधियों सहित समाज सेवी संगठनों द्वारा अनवरत प्रयाष जारी है। अमावां ब्लाक क्षेत्र के पूरे पतुरियन सिधौना में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर खाद्यान्य किट का वितरण किया।
बताते चलें कि 24 मार्च से चल रहे लाॅक डाउन के चलते क्षेत्र में लोगो का रोजगार बन्द है जिनमें कि गरीब व असहाय लोगों को परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है जिनको राहत पहुंचाने के लिए कांग्रेस के अमावां ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह ने गांवों में जा जाकर लोगो तक खाद्यान पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। बुधवार को पूरे पतुरियन सिधौना के लोगो को उन्होने खाद्यान्य किट जिसमें आटा , दाल, चावल, तेल, साबुन आदि रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध करायी है। इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा, अशरफ, अरशद खान, शिव बहादुर चैधरी, साजिद खा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

👁 41.6K views
41.6K views
Click