कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस दिखाएंगे जेल का रास्ता:— सीओ बीकापुर

22475

कानून का पालन करते हुए भाईचारे और सौहार्द के साथ रहकर त्योहार मनाए जिससे क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करें उक्त विचार पुलिस क्षेत्राधिकार बीकापुर सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हैदरगंज थाना परिषद में आयोजित फीस कमेटी की बैठक में व्यक्त की उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस जेल का रास्ता दिखाएंगी। हैदरगंज थाना परिसर में आयोजित बकरीद  के अवसर पर पीस कमेटी को थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने भी संबोधित करते हुए कहां की सभी शांति सौहार्द पूर्वक बकरीद का पर्व मनाये। और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें । पीस कमेटी की बैठक में थाने के दरोगा व महिला पुरुष आरक्षी बल मौजूद रहे इनके अलावा क्षेत्र के  सैकड़ो ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा मौलाना गण मौजूद रहे। 

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 22.5K views
22.5K views
Click