कारनामा: शिकायत छेड़खानी की, शान्ति भंग में कार्यवाही

20787
WhatsApp Image 2020-04-06 at 18.40.22
कार्यवाही का सरकारी दस्तावेज
अजब-गजब: शिकायत छेड़खानी की, शान्ति भंग में कार्यवाही
 
कौशाम्बी| यूपी पुलिस हमेशा अपने अजब-गजब कारनामे से सुर्खियों में आ ही जाती है। ताज़ा मामला करारी थाना पुलिस से जुड़ा है जो सोमवार को एसपी दफ्तर में सामने आया। एक पीड़ित परिवार दबंग शोहदे से परेशान होकर लॉक-डाउन की हालत में एसपी दफ्तर पंहुचा। परिवार की शिकायत है कि उनकी बेटी को गांव का युवक अश्लील तस्वीर देखकर परेशान व राह चलते छेड़ता है। जिसकी शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस अपने मनमाफिक शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही कर पीड़िता की मुस्किले बढ़ा दी है। आरोपित अब बदला लेने की धमकी देता घूम रहा है। 
 
पीड़ित परिवार द्वारा एसपी दफ्तर में दी गई तहरीर के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का युवक अंसार हुसैन उसे देखकर छेड़खानी व् अश्लील फोटो मोबाइल में भेज कर परेशान करता है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना करारी पुलिस से लिखित रूप में की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। थाने में पुलिस ने आरोपित के सामने उनसे सुलह के नाम पर रुपये लेन-देन कर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता करा पाने से नाकाम पुलिस कर्मियों ने आरोपित के विरुद्ध तहरीर से हटकर मनमाफिक कार्यवाही करते हुए शान्ति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। आरोपित अब पुलिस की पकड़ से बाहर आकर किशोरी व् उसके घर वालो को अंजाम भुगतने की धमकी देते घूम रहा है। मामले की दोबारा शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस आरोपित के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। 
पीड़ित के पिता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर वह एसपी दफ्तर पहुंच कर इन्साफ मांग रहे है। यदि पुलिस ने आरोपित को सही समय पर नहीं पकड़ कर कार्यवाही की तो वह कोई भी अप्रिय घटना बेटी के साथ कर सकता है। डर और दहसत में वह अपने घर में ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। 
 
सीओ सदर सच्चिदानन्द पाठक ने बताया है कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रकरण की जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का बयान लेने हेतु वह खुद गांव गए थे पीड़िता से बात नहीं हो सकी है। आरोपित गांव घर से फरार मिला है। जल्द ही मामले पर अभियोग दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी 
 
मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज एक सप्ताह पहले ही करारी थाना इलाके में छेड़खानी से परेशान होकर अन्य गांव की किशोरी ने जिन्दा ही खुद को आग के हवाले कर मौत की नींद सो गई। जिसमे थाना पुलिस के इंचार्ज केपी सिंह व् चौकी इंचार्ज मनोज राय पर मृत किशोरी के परिवार वालो ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके विरोध में पीड़ित परिवार ने बेटी की लाश का अंतिम संस्कार तक रोक दिया था। अफसरों द्वारा दोषी पुलिस वालो पर कड़ी कार्यवाही के आश्वासन पर लाश का अंतिम संस्कार घटना के 48 घंटे बाद किया गया। 
छेड़खानी जैसे गंभीर मामले पर कौशाम्बी पुलिस के स्टेशन अफसरो यह कोई पहला मामला है इसके पहले भी मंझनपुर थाने में तैनात रहे प्रभारी इन्स्पेक्टर उदयवीर सिंह पर आरोप लगा है। उन्होंने रेप के मामले में आरोपित से मिली भगत कर पीड़ित की अस्मत की कीमत लगाने की नाकाम कोशिश की थी। आला अधिकारियो के सामने इन्साफ की गुहार लगा कर थक चुकी नाराज़ पीड़िता की माँ ने तत्कालीन इन्स्पेक्टर मंझनपुर उदयवीर सिंह का कलर पकड़ कर सरेआम सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सामने पोल खोल दी थी। 
👁 20.8K views
20.8K views
Click